Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर शादी का झांसा देकर युवती का शोषण,आरोपी पर मुकदमा दर्ज।शादी का

सुल्तानपुर शादी का झांसा देकर युवती का शोषण,आरोपी पर मुकदमा दर्ज।शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।आरोप है कि सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा निवासी युवक श्रीराम ने हरियाणा की एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया।पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।नगर कोतवाल संदीप कुमार राय ने बताया कि मामला हरियाणा राज्य से जुड़ा होने के कारण इसकी विवेचना हरियाणा पुलिस द्वारा की जाएगी।पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares