Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले
सुल्तानपुर त्योहारों पर पुलिस की पैनी नजर,बंधुआकला में पीस कमेटी की बैठक।श्रावण
सुल्तानपुर त्योहारों पर पुलिस की पैनी नजर,बंधुआकला में पीस कमेटी की बैठक।श्रावण मास,बारह रबी अव्वल (ईद मिलादुन्नबी),श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और नागपंचमी को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।बंधुआकला थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ त्योहारों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया।थानाध्यक्ष ने अफवाह और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर सख्त चेतावनी दी। कहा कि शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।बैठक में सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया गया।
0 likes
0 comments0 shares