Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
"दिनांक 27-06-2026 को जनपद सुल्तानपुर के कोतवाली नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस
"दिनांक 27-06-2026 को जनपद सुल्तानपुर के कोतवाली नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के कर्मचारी के साथ कुछ व्यक्तियों के द्वारा मारपीट की गई थी, जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 353/26 पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 29-06-2026 को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनका नाम है अमन निषाद, दिलशाद अहमद एवं आलोक यादव। उक्त अभियुक्तों के खिलाफ 126, 135, 170 बीएनएसएस की कार्रवाई की जा रही है। उक्त अभियुक्तों के पास से दो फोर व्हीलर भी बरामद किया गया है जिसमें एक ब्लैक स्कार्पियो है, दूसरी स्विफ्ट डिजायर है, जिसका प्रयोग घटना में किया गया था। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त की बाइटः-*
0 likes
0 comments0 shares