Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur१६ मिनट पहले

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर सुरक्षा का पहरा, सिकरीगंज विद्युत विभाग ने उठाया

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर सुरक्षा का पहरा, सिकरीगंज विद्युत विभाग ने उठाया

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर सुरक्षा का पहरा, सिकरीगंज विद्युत विभाग ने उठाया बड़ा कदम सिकरीगंज/गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सिकरीगंज विद्युत विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी है। सिकरीगंज विद्युत विभाग के XEN सत्येंद्र कुमार और SDO विनोद कुमार ने विद्युत कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान 22 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन संपन्न होने तक सिकरीगंज, उरुवा, धुरियापार और बेलघाट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रखने का आदेश दिया गया। विद्युत विभाग का यह कदम गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुधवार शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगी लंबी रॉड हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। इससे करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग झुलस गए थे। इस घटना के बाद विसर्जन जुलूसों के दौरान बिजली की लाइनों से होने वाले खतरे को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में सिकरीगंज विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए, ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना से बचा जा सके। विद्युत विभाग की अपील: विसर्जन जुलूस में शामिल लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली या अन्य वाहनों पर लंबी लोहे की रॉड, पाइप अथवा ऊंची धातु की वस्तुएं ले जाते समय विशेष सावधानी बरतें और हाईटेंशन लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

0 likes
0 comments0 shares