जीपीएल कप सीजन-19 का खिताब के.जी.एन. मौदहा ने जीता

मौदहा (हमीरपुर) क्षेत्र के गुसियारी गांव स्थित एपीजे अब्दुल कलाम खेल मैदान में खेले गए जीपीएल कप सीजन-19 के फाइनल मुकाबले में के.जी.एन. मौदहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अद्री बांदा को 19 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में अद्री बांदा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए के.जी.एन. मौदहा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए। टीम की ओर से शाहबाज पासा ने 32 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में उतरी अद्री बांदा की टीम 15 ओवर में 9 विकेट पर 110 रन ही बना सकी। इस प्रकार के.जी.एन. मौदहा ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शाहबाज पासा को दिया गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मोहम्मद आमिर मुरादाबादी को मिला, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 113 रन बनाए और 7 विकेट झटके। मैच के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मौदहा रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान गुसियारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व जीपीएल कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।