Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur१६ मिनट पहले

बेवरी व्यापार मंडल ने किया नवागत थानाध्यक्ष का स्वागत। मदरिया । उपनगर

बेवरी व्यापार मंडल ने किया नवागत थानाध्यक्ष का स्वागत। मदरिया । उपनगर

बेवरी व्यापार मंडल ने किया नवागत थानाध्यक्ष का स्वागत। मदरिया । उपनगर के बेवरी चौराहे के व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा नवागत थानाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुनीर सिंह ने कहा कि बाजार की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने नवागत थानाध्यक्ष से व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाने की मांग की। नवागत थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और व्यापारियों को हर संभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुनीर सिंह, कृष्णा तिवारी, सूरज पांडेय , रामानंद मझवार, शिवम शुक्ला , विकास गुप्ता और कई पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares