*गोरखपुर की बड़ी खबर* *80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भूमि पर अवैध
*गोरखपुर की बड़ी खबर* *80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भूमि पर अवैध कब्जे से तंग आकर तहसील में आमरण अनशन की दी चेतावनी* सहजनवां, गोरखपुर थाना सहजनवां क्षेत्र के ग्राम पाली की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कैलाशी देवी ने अपनी जमीन पर दबंग भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे से परेशान होकर आमरण अनशन पर बैठने का फैसला किया है।बुजुर्ग महिला ने उपजिलाधिकारी, तहसील सहजनवां को दिए प्रार्थना पत्र में कैलाशी देवी पत्नी विश्वनाथ सिंह, ग्राम - पाली की निवासी है। आरोप है कि गांव के ही दबंग भू-माफिया उनकी निजी भूमि पर जबरन अवैध निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं। इस संबंध में मामला एसडीएम सहजनवां न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता का कहना है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद थाना सहजनवां और तहसील प्रशासन द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं। न्याय न मिलने से आहत होकर वृद्धा अब आखिरी विकल्प के तौर पर अनशन का रास्ता अपनाने को मजबूर हुई है।पिड़िता कैलाशी देवी ने घोषणा की है कि यदि उनकी भूमि को कब्जा-मुक्त नहीं कराया गया तो वह दिनांक 01-09-2026 को सुबह 9 बजे से तहसील परिसर सहजनवां में आमरण अनशन पर बैठेगी। ग्रामीणों ने भी बुजुर्ग महिला की मांग का समर्थन किया है और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।