Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर।जयसिंहपुर पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे बड़ी कार्रवाई कर गोवध निवारण

सुलतानपुर।जयसिंहपुर पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे बड़ी कार्रवाई कर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से जुड़े मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।सराय नौरंग अंडरपास के पास पुलिस ने घेराबंदी कर मूंगर निवासी चांदबाबू,तियरी निवासी मुजस्सम व मोहम्मद नूरुल तथा हसनपुर निवासी वकील और असगर अली को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 25 रस्सियां और एक आधार कार्ड बरामद किया गया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ शातिर किस्म के अपराधी हैं। आरोपी वकील पर पहले से गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं,जबकि मुजस्सम पर गैंगस्टर एक्ट,आयुध अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

0 likes
0 comments0 shares