T
Lucknowलगभग ३ घंटे पहले
यूपी में छह पीसीएस अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय नगर मजिस्ट्रेट

यूपी में छह पीसीएस अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या बनें यूपी में छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। राजेश कुमार मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। यूपी सरकार ने मंगलवार की रात छह पीसीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया। राजेश चंद एसडीएम गाजीपुर से एडीएम न्यायिक मैनपुरी, विकास यादव संबद्ध राजस्व परिषद से एसडीएम अंबेडकर नगर, बृजपाल सिंह एसडीएम देवरिया से एडीएम न्यायिक लखीमपुर खीरी नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह राजेश कुमार मिश्रा नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या से सचिव आयोध्या विकास प्राधिकरण, संजीव कुमार उपाध्याय विशेष कार्याधिकारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या और अर्चना अग्निहोत्री संबद्ध राजस्व परिषद से एसडीएम मऊ बनाई गई हैं।
0 likes
0 comments0 shares