Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur२२ दिन पहले

होटलों में ठहरने वालों की आईडी अनिवार्य कर्मचारियों का होगा सत्यापन

होटलों में ठहरने वालों की आईडी अनिवार्य कर्मचारियों का होगा सत्यापन

बड़हलगंज। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर बड़हलगंज कोतवाली प्रभारी सुनील राय ने नगर क्षेत्र के होटल मैनेजरों व होटल मालिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कोतवाल ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी होटल संचालकों को रजिस्टर अनिवार्य रूप से मेंटेन करना होगा। होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड अथवा वैध पहचान पत्र की छायाप्रति रखना आवश्यक होगा। इसके साथ ही होटल में कार्यरत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना भी अनिवार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि अपराधों पर अंकुश लगाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नियमों का पालन न करने वाले होटल संचालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान होटल संचालकों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने सभी होटल संचालकों से सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

1500 likes
0 comments0 shares