Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर में आज सीएम योगी का दौरा, 600 करोड़ के विकास कार्यों

सुल्तानपुर में आज सीएम योगी का दौरा, 600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह मण्डल के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगे और डायट ग्राउंड विवेक नगर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। प्रशासन के अनुसार सीएम इसौली और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम शामिल हैं। जनसभा को लेकर डायट ग्राउंड में व्यापक तैयारियां की गई हैं। अनुमान है कि कार्यक्रम में तकरीबन 10 हजार लोग शामिल होंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी चारु निगम सीएम के कार्यक्रम की हर महत्वपूर्ण गतिविधि की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यातायात, सुरक्षा, मंच व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। सीएम के इस दौरे को क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनप्रतिनिधियों से सीधे फीडबैक लेने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

0 likes
0 comments0 shares