चौरीचौरा में पल्स हार्ट सेंटर का वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

चौरीचौरा गोरखपुर। चौरीचौरा स्थित एक मैरिज लॉन में पल्स हार्ट केयर सेंटर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश चंद शाही के नेतृत्व में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए सैकड़ों मरीजों की लिपिड प्रोफाइल, शुगर जांच और ईसीजी (ECG) निःशुल्क की गई। इसके साथ ही इको (ECHO) एवं टीएमटी (TMT) जांचों में विशेष छूट दी गई तथा सभी जरूरतमंद मरीजों को पांच दिनों की दवाएं भी पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में डॉ. धीरज उपाध्याय, डॉ. विश्वजीत मिश्रा ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य परामर्श दिया।कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ई सरवन निषाद ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एक तरफ हम माता तरकुलहा का आशीर्वाद लेते हैं और दूसरी तरफ अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों का रहता हैं। ऐसे में सेवा भाव के साथ इस कैंप के माध्यम से आम जनता को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। इस अवसर पर एमडी ब्रजेश शाही भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता प्रमुख प्रतिनिधि आशीष यादव पवन सिंह राजू सिंह कृपा शंकर शुक्ल धर्मेंद्र पांडेय जितेंद्र कसौधन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।