सिधुआपार में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का भव्य स्वागत

सैकड़ों लोगों ने बुके भेंट कर किया अभिनंदन, फलाहार के बाद मुक्तिपथ के लिए हुए रवाना बड़हलगंज। मुक्तिपथ स्थित सरयू तट पर आयोजित सप्त दिवसीय पितृ तृप्ति एवं रुद्र महायज्ञ में शामिल होने जा रहे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का सिधुआपार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शाम चार बजे सिधुआपार में प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पाण्डेय के आवास पर पहुंचे। यहां दिनेश पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय और अटल पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने फलाहार किया। इसके पश्चात वह मुक्तिपथ पर आयोजित पितृ तृप्ति एवं रुद्र महायज्ञ में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर विभ्राट चंद कौशिक, अष्टभुजा शुक्ल, कमलेश ओझा, विजय प्रकाश शुक्ल, विद्या निवास मिश्र, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय, शिक्षक नेता दिग्विजय राय, नागेंद्र सिंह रघुवंशी, रणविजय सिंह, चंद्रमौली दूबे, शैलेंद्र राय पिंटू, कक्कू राय, प्रभाकर पाण्डेय, हृदय शंकर सिंह, बैरिस्टर यादव, बृजेश दूबे, विजय शंकर मिश्र, चंचल पाण्डेय और रिंकू मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।