Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर बंधुआकला थाना क्षेत्र के गोठवा मनियारी गांव में एक युवक का

सुल्तानपुर बंधुआकला थाना क्षेत्र के गोठवा मनियारी गांव में एक युवक का शव घर के अंदर साड़ी के सहारे पंखे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान अजय कुमार (27) पुत्र शिव कुमार कोरी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ मौके का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने बताया कि सीओ राघवेंद्र सिंह के निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares