Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria४३ मिनट पहले

डीएम ने मंडी परिषद के कार्यों की समीक्षा कर व्यापारियों को बेहतर

डीएम ने मंडी परिषद के कार्यों की समीक्षा कर व्यापारियों को बेहतर

डीएम ने मंडी परिषद के कार्यों की समीक्षा कर व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश। देवरिया 06 अक्टूबर जिलाधिकारी ने मंडी परिषद के कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव मंडी को निर्देश दिया कि मंडी में आने वाले व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। मंडी परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही व्यापारियों को अनुमन्य सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध हों, यह भी प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मंडी परिषद में कराए जा रहे सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही कदापि न बरती जाए।

1 likes
0 comments0 shares