Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

तमंचा दिखाकर लूट लिए 30 हजार रुपये, नामजद मुकदमा दर्ज /सुल्तानपुर/ फील्ड

तमंचा दिखाकर लूट लिए 30 हजार रुपये, नामजद मुकदमा दर्ज /सुल्तानपुर/ फील्ड अफसर से गुरुवार की शाम 30 हजार रुपये की लूट हो गयी! पीड़ित कलेक्शन अफसर ने नामज़द मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज कराया है। आपको बता दें कि जिला भदोही निवासी रामकृष्ण जनपद सुल्तानपुर में एसवीसीएल क्रेडिट लिमिटेड पयागीपुर में फील्ड अफसर (कलेक्शन) के पद पर कार्यरत है ।बीते गुरुवार सात मई को वह अन्य जगहों पर कलेक्शन करते हुए गीता पत्नी संजय के घर ग्राम दूबेपुर थाना कोतवाली देहात के घर पर कलेक्शन करने गया था ।आरोप है कि वहा से संजय और उसका दामाद प्रिंस ने कलेक्शन अफसर से काफी वाद विवाद करने लगे। इसके बाद संजय ने 1450/- रुपया उक्त अफसर को दिए। अफसर के पास कुल कलेक्शन का 31079/ रुपया इकट्ठा हो गया था।वह संजय के घर से लगभग 05.40 बजे शाम को निकला और पराग दूध डेरी ,केन्द्रीय वि‌द्यालय के पास पहुंचा था तथी एक मोटर साइकिल पर दो लड़के आये और तमंचा सटा कर जेब से कलेक्शन का पूरा पैसा निकाल लिए और अमहट चौराहा की तरफ भाग गये।पीड़ित ने पुलिस से बताया कि *""साहब संजय का दामाद प्रिंस अपने साथियो के साथ मिलकर मेरे साथ लूट की घटना किया है।"""*

0 likes
0 comments0 shares