Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर।नगर पालिका परिषद के तिकोनिया पार्क में जल्द ही महाराणा प्रताप की

सुल्तानपुर।नगर पालिका परिषद के तिकोनिया पार्क में जल्द ही महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।इसकी स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने पूर्ण रूप से शासकीय वित्त से स्वीकृति प्रदान कर दी है।इस पहल को सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।बताया जाता है कि विधानसभा सुल्तानपुर के नागरिक समाज, विशेषकर क्षत्रिय समाज द्वारा लंबे समय से महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की जा रही थी।यह मांग विधायक विनोद सिंह के समक्ष रखी गई थी, जिसके बाद उन्होंने शासन स्तर पर लगातार प्रयास कर प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाई।महाराणा प्रताप को राष्ट्रीय स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक माना जाता है।तिकोनिया पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से जिले के युवाओं को देशभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा मिलेगी। प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति मिलने के बाद समर्थकों और नागरिकों में खुशी का माहौल है।बताया जा रहा है कि प्रतिमा स्थापना का कार्य जल्द शुरू होगा और तिकोनिया पार्क में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा शीघ्र ही स्थापित कर दी जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares