Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

विधायक के साथ चल रही एस्कॉर्ट बस से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल, दो गंभीर

विधायक के साथ चल रही एस्कॉर्ट बस से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल, दो गंभीर

बड़हलगंज। बडहलगंज विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ चल रहे एस्कॉर्ट गाड़ी कौड़ीराम में खड़ी सरकारी बस से टकरा गई जिससे एस्कॉर्ट वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज दुर्गावती हॉस्पिटल बड़हलगंज में चल रहा है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया की सोमवार को गोरखपुर भाजपा की मीटिंग में जा रहे थे कि इस बीच 10.15 बजे के आसपास कौड़ीराम में उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी (स्कॉर्पियो) ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क पर तिरछी अवस्था में खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। जिससे स्कॉर्पियो में बैठे चार सुरक्षाकर्मी घायल हो। दो सुरक्षा कर्मियों को मामूली चोट आई। किंतु अन्य दो सुरक्षाकर्मी अभिषेक यादव एवं राज नारायण शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर एवं पैर में चोट लगी है। कौड़ीराम में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

1 likes
0 comments0 shares