Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*सिकरीगंज ढेबरा महामानव गौतम बुद्ध पॉलिटेक्निक में सपा की हुंकार, खजनी यात्रा

*सिकरीगंज ढेबरा महामानव गौतम बुद्ध पॉलिटेक्निक में सपा की हुंकार, खजनी यात्रा

*सिकरीगंज ढेबरा महामानव गौतम बुद्ध पॉलिटेक्निक में सपा की हुंकार, खजनी यात्रा ‘घर छोड़ो, खजनी जोड़ो का जोरदार आगाज* सिकरीगंज क्षेत्र के बनकटी स्थित महामानव गौतम बुद्ध पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में समाजवादी पार्टी की एक प्रभावशाली बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान खजनी यात्रा ‘घर छोड़ो-खजनी जोड़ो’ का जोरदार आगाज किया गया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के हितों की बात करती है और सपा सरकार में ही गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं का वास्तविक विकास संभव है। खजनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विद्यासागर उर्फ छोटे भाई ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर अभी से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रभात सागर, खरभान यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, राहुल यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares