Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सीवान में घास काटने गए अधेड़ की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर निवासी राजेन्द्र शर्मा पुत्र स्व लालमन उम्र करीब 50 वर्ष मंगलवार को शाम चार बजे के करीब गांव के पश्चिम तरफ राम नाथ यादव के भट्ठा के बगल में घास काट रहे थे कि अचानक गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आने से झुलस गए। देर शाम तक जब वह घर नहीं आए तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि वह भट्ठा के पास झुलस कर पड़े हुए थे। स्वजनों ने उन्हें नीजी साधन से जिला अस्पताल खलीलाबाद संतकबीरनगर ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिए।

0 likes
0 comments1 shares