Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹3.12 लाख की पिकअप कुर्क

गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹3.12 लाख की पिकअप कुर्क

गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹3.12 लाख की पिकअप कुर्क सोनभद्र, 20 अगस्त 2026। थाना रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध आय से खरीदी गई ₹3.12 लाख कीमत की मालवाहक पिकअप को कुर्क कर लिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना रायपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त संतोष कुमार तिवारी पुत्र वैंकटेश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरा, थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसकी मालवाहक पिकअप संख्या UP-64 CT-1158 को धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार, उक्त वाहन की अनुमानित कीमत ₹3,12,000 है। जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा 14 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस ने वाहन को अभियुक्त के घर से कब्जे में लेकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई पूरी की। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सूबेदार यादव, हे0का0 राजीव कुमार, कांस्टेबल आशुतोष कुमार एवं कांस्टेबल आदर्श कुमार शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares