Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१९ दिन पहले

एएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों का कराया निस्तारण

एएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों का कराया निस्तारण

हमीरपुर। जनपद में आज अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज़ से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों से जुड़े प्रकरण सामने आए। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जनसुनवाई के दौरान एएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। जनसुनवाई के बाद फरियादियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।

1200 likes
0 comments0 shares