Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow४० मिनट पहले

साइबर ठगी के लिए फर्जी खाते खुलवाने वाले 5 गिरफ्तार: सभासद की

साइबर ठगी के लिए फर्जी खाते खुलवाने वाले 5 गिरफ्तार: सभासद की

साइबर ठगी के लिए फर्जी खाते खुलवाने वाले 5 गिरफ्तार: सभासद की फर्जी मुहर और लेटरपैड से बनाते थे प्रमाणपत्र; 13 एटीएम, 7 फोन बरामद लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते खुलवाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीण इलाकों के लोगों को पैसे का लालच देकर लखनऊ लाते थे और फर्जी पते पर उनके नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाते थे। इन खातों में साइबर ठगी से मिलने वाली रकम मंगाई जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड, 4,450 रुपये नकद, एक कूटरचित आधार कार्ड, दो पासबुक, एक चेकबुक, 8 प्रिंटआउट, सभासद के नाम की एक फर्जी मुहर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। शिकायत के बाद हुआ खुलासा पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को रजनीखंड, शारदा नगर निवासी शिवम कुमार ने आशियाना थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि रजनीश वर्मा उर्फ प्रभाकर और श्रीकान्त वर्मा ने धोखाधड़ी करके फर्जी पते पर उसका आधार कार्ड बनवाया और विभिन्न बैंकों में छह खाते खुलवा दिए। गिरोह इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से अर्जित रकम प्राप्त करने के लिए करता था। आरोपी फर्जी पते के आधार पर मोबाइल सिम भी हासिल करते थे। देवीखेड़ा मोड़ से पकड़े गए आरोपी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आशियाना पुलिस ने 13 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे देवीखेड़ा मोड़ से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में रजनीश वर्मा उर्फ प्रभाकर, श्रीकान्त वर्मा, आकाश मौर्या, आयुष प्रताप सिंह और दीपक सिंह राठौर शामिल हैं। किराये पर कमरा दिलाकर बनवाते थे फर्जी प्रमाणपत्र पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड कार्तिक है। गिरोह के सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पैसे का लालच देकर लखनऊ लाते थे और उन्हें किराए पर कमरे दिलवाते थे। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की सभासद की फर्जी मुहर और लेटरपैड का इस्तेमाल करके कूटरचित स्थायी पते का प्रमाणपत्र तैयार करते थे। इन्हीं प्रमाणपत्रों के आधार पर फर्जी पते पर आधार कार्ड बनवाए जाते थे। आरोपी प्रत्येक व्यक्ति के नाम पर 8 से 10 बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेज अपने पास रखते थे, ताकि खातों का संचालन खुद कर सकें। पुलिस ने रजनीखंड क्षेत्र की सभासद ममता रावत के नाम का फर्जी लेटरपैड और मुहर भी बरामद की है। बरामद सामान - 1. 7 मोबाइल फोन और 4,450 रुपये नकद 2. अलग-अलग बैंकों के 13 एटीएम कार्ड 3. एक फर्जी आधार कार्ड, दो पासबुक और एक चेकबुक 4. सभासद ममता रावत के नाम की एक फर्जी मुहर और लेटरपैड 5. 8 प्रिंटआउट और एक मोटरसाइकिल

0 likes
0 comments1 shares