Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज के प्रथम नगर आगमन पर भव्य शोभा यात्रा का स्वागत

महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज के प्रथम नगर आगमन पर भव्य शोभा यात्रा का स्वागत

बड़हलगंज। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, हरिद्वार के अनंत विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज के प्रथम नगर आगमन पर बुधवार को बड़हलगंज में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम श्री राम अर्चन महायज्ञ एवं सरयू अर्चन महायज्ञ, लेटाघाट, बड़हलगंज के तत्वावधान में आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी,चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, श्रीकांत सोनी, संयोजक चंदन देव, अजय सोनी, आलोक सिंह, अजय सराफ, गुलशन नरसिंह यादव,साजँन सोनकर, निखित पटवा, दुर्गेश सोनी, अजय सोनकर, अभिषेक पांडे, राजकुमार भारती, जन्मेजय सिंह, पवन गुप्ता, समाजसेवी रामा नंद जायसवाल, सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares