Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

*सांसद निधि से लगा 4 लाख का हाईमास्ट लाइट बना शोपीस, 3

*सांसद निधि से लगा 4 लाख का हाईमास्ट लाइट बना शोपीस, 3

*सांसद निधि से लगा 4 लाख का हाईमास्ट लाइट बना शोपीस, 3 महीने में हुआ खराब* देवरिया। जिले के रुद्रपुर में प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सांसद निधि से लगभग 4 लाख रुपये की लागत से लगाया गया हाईमास्क लाइट महज तीन महीने के भीतर ही खराब हो गया है। लाइट बंद होने के कारण मंदिर परिसर में रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद लाइट का इतनी जल्दी खराब हो जाना गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर मौन साधे हुए हैं और अब तक कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया है। ग्रामीणों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने जल्द से जल्द लाइट ठीक कराने की मांग की है, ताकि मंदिर परिसर में फिर से रोशनी की व्यवस्था हो सके। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों—श्रवण पटेल, कुकू बाबा, आदित्य पांडे, मुन्ना सिंह और दीपू—ने भी नाराजगी जताई है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

1 likes
0 comments0 shares