सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समूह
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समूह कंपनी को सीबीआईसी द्वारा जीएसटी अनुपालन के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल करने एवं कर भुगतान के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान सहजनवा गोरखपुर नई दिल्ली, 11 जुलाई, 2026, सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्रुप द्वारा सदैव समाजहित में नया किया जाता रहा है और इसी क्रम में यह अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है कि समूह की कंपनी सुपीरियर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में समय पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) रिटर्न दाखिल करने तथा समयबद्ध कर भुगतान के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र (Certificate of Appreciation) प्रदान किया गया है। यह सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स की उस अटूट कार्यसंस्कृति और प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके केंद्र में नैतिक व्यावसायिक आचरण, पारदर्शी कॉर्पोरेट गवर्नेंस, वैधानिक अनुपालन तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि है। समूह का मानना है कि समय पर करों का भुगतान केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि भारत सरकार के राजस्व को सुदृढ़ करने, देश की आर्थिक प्रगति को गति देने तथा "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने में एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर – मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं विधिक, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने जीएसटी विभाग, वित्त मंत्रालय तथा सीबीआईसी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा— "यह सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ईमानदारी, पारदर्शिता, उत्तरदायी कॉर्पोरेट नागरिकता और उत्कृष्ट वैधानिक अनुपालन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम भारत सरकार के राजस्व को सुदृढ़ बनाने, पूर्ण कर अनुपालन सुनिश्चित करने तथा राष्ट्र के आर्थिक विकास में अपनी सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। यह सम्मान हमें भविष्य में भी सर्वोच्च कॉर्पोरेट गवर्नेंस एवं अनुपालन मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।" सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स ने इस उपलब्धि को समूह के प्रत्येक कर्मचारी, सहयोगी एवं हितधारकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा कि भविष्य में भी समूह सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं पूर्ण वैधानिक अनुपालन के सिद्धांतों पर चलते हुए भारत की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास तथा राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान निरंतर देता रहेगा।