Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्षों को विकास शुक्ला ने दी बधाई।इसौली विधानसभा

सुल्तानपुर नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्षों को विकास शुक्ला ने दी बधाई।इसौली विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी सुल्तानपुर के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का नेतृत्व, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने सभी जिला उपाध्यक्षों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।जिन पदाधिकारियों को बधाई दी गई,उनमें प्रीति प्रकाश, आशीष सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, रामेन्द्र प्रताप सिंह ‘राणा’, आलोक कुमार आर्य, अखिलेश जायसवाल, चंदन नारायण सिंह और आनंद द्विवेदी शामिल हैं।

0 likes
0 comments0 shares