Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

लोकायुक्त संगठन के 50 साल पूरे, समारोह में पहुंचे सीएम योगी: बोले-

लोकायुक्त संगठन के 50 साल पूरे, समारोह में पहुंचे सीएम योगी: बोले-

लोकायुक्त संगठन के 50 साल पूरे, समारोह में पहुंचे सीएम योगी: बोले- 2017 में 60% शिकायतें राशन की थीं, अब शून्य *लखनऊ।* लखनऊ के गोमतीनगर स्थित लोक आयुक्त कार्यालय में रविवार को लोकायुक्त संगठन का 50वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोकायुक्त प्रशासन की स्मारिका और सूचना पुस्तिका का विमोचन किया। लोकायुक्त संजय मिश्रा ने पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह में लोकायुक्त संगठन की पांच दशक की यात्रा पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें संगठन के गठन से लेकर अब तक के कामकाज, शिकायतों की जांच प्रक्रिया और प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया। *सीएम योगी ने कहा - तकनीक से आई पारदर्शिता* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में जब जनता दर्शन में 100 लोग आते थे, तो उनमें से करीब 60 लोग राशन और खाद्यान्न वितरण से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचते थे। सरकार ने गड़बड़ी रोकने के लिए प्रदेश की लगभग 80 हजार राशन दुकानों पर ई-पॉस मशीनें लगवाईं और उन्हें मुख्यालय की स्क्रीन से जोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-पॉस मशीन में गड़बड़ी होने पर मुख्यालय को तुरंत अलर्ट मिलने लगा। इसका असर अब दिखाई दे रहा है। आज जनता दर्शन में करीब 500 लोग पहुंचते हैं, लेकिन पीडीएस से जुड़ी शिकायतें लगभग शून्य हो गई हैं। तकनीक के इस्तेमाल से राशन वितरण व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता आई है।

0 likes
0 comments0 shares