आ
Deoriaलगभग ३ घंटे पहले
ट्रेन से कटा युवक की हुई मौत गौरीबाजार । बांसगांव सन्देश ।

ट्रेन से कटा युवक की हुई मौत गौरीबाजार । बांसगांव सन्देश । गौरी बाजार पुरवी रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार की दोपहर एक 45 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई । राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है । मोबाइल से शव की पहचान हो गई है । रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भृगुसरी के रहने वाले 45 वर्षीय हरेंद्र सिंह पुत्र भागवत सिंह की सोमवार को बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन से करीब तीन बजे कटकर मृत्यु हो गई ट्रैक से कुछ दूरी पर उनका टूटा हुआ मोबाइल मिला जिससे पहचान हुआ । मृत्यु की सूचना पर पत्नी प्रियंका सिंह ,पुत्र चन्द्रशेखर सिंह व पुत्री अन्नपूर्णा सिंह रो रोकर बेहाल है । मृतक हरेन्द्र सिंह घर पर रहकर खेती बारी करते थे। वे सोमवार को सुबह अपने घर से निकले थे।
0 likes
0 comments0 shares