Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

ट्रॉमा सेंटर में प्यासे मरीज-तीमारदार, पानी के लिए खरीदनी पड़ रही बोतलें

ट्रॉमा सेंटर में प्यासे मरीज-तीमारदार, पानी के लिए खरीदनी पड़ रही बोतलें सुल्तानपुर। अमहट स्थित ट्रॉमा सेंटर में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच सिटी स्कैन समेत विभिन्न जांचों के लिए आने वाले लोगों को पानी के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर स्थित अमहट स्थित ट्रॉमा सेंटर में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी है। सिटी स्कैन एवं अन्य जांच कराने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बाहर से 10 और 20 रुपये की पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में अस्पताल प्रशासन की ओर से पेयजल की व्यवस्था न होना गंभीर लापरवाही है। पानी की व्यवस्था कहाँ उन्हें खोजे नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि परिसर में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर में रोजाना दूर-दराज से मरीज पहुंचते हैं, ऐसे में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares