सीसी रोड निर्माण का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण सुल्तानपुर।कुड़वार विकास
सीसी रोड निर्माण का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण सुल्तानपुर।कुड़वार विकास खंड अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र वार्ड नंबर 31 के बिसई का पुरवा मजरे डोमनपुर गांव में जिला पंचायत सुल्तानपुर निधि से कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है।इस अवसर पर अभिषेक यादव, सुभाष शर्मा,राम मिलन, दीपक मिश्रा, विकास यादव, पूर्व प्रधान रमेश यादव, राम राज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।