देवरिया में सब जूनियर कुश्ती और महिला हॉकी चयन ट्रायल सम्पन्न, 30
देवरिया में सब जूनियर कुश्ती और महिला हॉकी चयन ट्रायल सम्पन्न, 30 खिलाड़ी चयनित देवरिया । बांसगांव सन्देश । खेल निदेशालय के निर्देश पर 18 अगस्त 2026 को जिला खेल कार्यालय, देवरिया में जिला स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती एवं महिला हॉकी खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में कुश्ती के 32 और महिला हॉकी के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती में 20 खिलाड़ियों का चयन फ्री स्टाइल कुश्ती में हिमांशु मणि त्रिपाठी, प्रवीण मिश्रा, तन्मय तिवारी, अनिकेत, अभय सिंह, अमूल यादव, विराट यादव, सत्यम यादव, अजीत यादव और यश यादव का चयन किया गया। वहीं, ग्रीको रोमन कुश्ती में विक्रम यादव, ऋषिकेश यादव, अंश प्रताप सिंह, आभाष सिंह, आदर्श मिश्रा, अशु यादव, आदित्य सिंह, अकुर पाण्डेय, विराट शाही और शाहिल कुमार चयनित हुए। महिला हॉकी में 10 खिलाड़ियों का चयन महिला हॉकी में निक्की विश्वकर्मा, रोशनी राजभर, सिमरन खातुन, सुन्दरी, ज्योति, प्रियाशी कुशवाहा, आंचल गुप्ता, साक्षी कुशवाहा, महिमा यादव और प्रीति कुशवाहा का चयन हुआ। 19 अगस्त को गोरखपुर में मंडलीय ट्रायल चयन ट्रायल क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला हॉकी देवरिया के अकरम सिद्दीकी, हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद तथा खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक सत्येंद्र कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चयनित खिलाड़ियों को 19 अगस्त 2026 को होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल के लिए गोरखपुर भेजा जाएगा।