Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur३० मिनट पहले

आरएन केपी व नोवा ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक धनंजय पांडेय के पिता

आरएन केपी व नोवा ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक धनंजय पांडेय के पिता

आरएन केपी व नोवा ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक धनंजय पांडेय के पिता दरोगा पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, अलीपुर मदंरा स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता जखनिया (गाजीपुर)।तहसील जखनिया अंतर्गत विकासखंड जखनिया के ग्राम सभा अलीपुर मदंरा निवासी दरोगा पांडेय का बुधवार की भोर करीब चार बजे आकस्मिक निधन हो गया। वह लगभग 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही ग्राम सभा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा पांडे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी बीच बुधवार की भोर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। वह आरएन केपी एवं नोवा ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक धनंजय पांडेय के पिता थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में शोक छा गया।दरोगा पांडेय अपने पीछे दो पुत्रों अखिलेश पांडेय और धनंजय पांडेय सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के निधन की खबर से उनके परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक का माहौल है।निधन की सूचना मिलने के बाद अलीपुर मदंरा स्थित नोवा ग्लोबल स्कूल परिसर में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।परिजनों के अनुसार, दिवंगत दरोगा पांडेय का अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा। उनके निधन से अलीपुर मदंरा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल बना हुआ है।

0 likes
0 comments1 shares