Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में योग सप्ताह का शुभारम्भ

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में योग सप्ताह का शुभारम्भ

* चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने काटा फीता * योग स्वस्थ जीवन का आधार - महेश उमर बड़हलगंज। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बड़हलगंज स्थित राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश वर्मा की अगुवाई में आयोजित योग सप्ताह का शुभारंभ, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने फीता काट कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में चिकित्सा छात्र व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोमवार को मेडिकल कॉलेज आडिटोरियम में योग सप्ताह में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग से निरोग रहने को वैश्विक पहचान दिलाई। आज 70 से अधिक देश 21 जून को विश्व योग दिवस मनाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इसको अपना कर बीमार लोग स्वस्थ होते हैं और स्वस्थ लोगों के पास रोग नहीं आता। प्राचार्य डा. राजेश वर्मा कहा कि ऑडिटोरियम में सोमवार को जो लोग योग सप्ताह में शामिल हुए हैं वह सिर्फ 21 जून तक ही नहीं बल्कि नियमित जीवन में इसे शामिल करें। अपने आसपास के लोगों परिवार के सदस्यों को भी योग पद्धति से जोड़े और उन्हें निरोगी बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, विकास गौड़, उमेश यादव, संजय पटवा, शिवम सोनी, राज शर्मा आदि मौजूद थे

1 likes
0 comments0 shares