Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू !!

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू !!

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू !! इसको लेकर गोरखपुर में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 8, 9 और 10 जून को होने वाली इस परीक्षा में कुल 1,16,784 अभ्यर्थी शामिल होंगे परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, इस तरह कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 19,464 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, परीक्षा को नकलमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीमों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, ये टीमें परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल के प्रयास को तत्काल रोकने की कार्रवाई करेंगी, पुलिस अधिकारियों के अनुसार परीक्षा से जुड़े संवेदनशील बिंदुओं की लगातार निगरानी की जा रही है, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जिले में पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ।

0 likes
0 comments0 shares