Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गोला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; एक

गोला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; एक

गोला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; एक गिरफ्तार गोला (गोरखपुर)। थाना गोला पुलिस ने गोवंश के अवशेष और बछड़े के मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश के दौरान चीनी मिल माल्हनपार रोड पर बदमाशों से मुठभेड़ की। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, ग्राम धौंसहर में मिले गोवंश के अवशेष और बछड़े के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 345/26, धारा 3/5 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सुबह करीब 4:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि चार बदमाश दो मोटरसाइकिलों से चीनी मिल माल्हनपार रोड की ओर जा रहे हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने कथित रूप से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अब्दुल रहमान उर्फ राजू निवासी इमलीडीह खुर्द, थाना सिकरीगंज, के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं मोटरसाइकिल लहराने के कारण गिर पड़े नूरूल हसन पुत्र शान मोहम्मद, निवासी इमलीडीह खुर्द को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल अब्दुल रहमान को उपचार के लिए सीएचसी गोला भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

0 likes
0 comments0 shares