अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) द्वारा थाना गौरी बाजार का निरीक्षण, दिए गए
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) द्वारा थाना गौरी बाजार का निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश देवरिया अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा थाना गौरी बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस प्रणाली एवं साफ-सफाई की स्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाने में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराध, साइबर अपराध, भूमि विवाद एवं गंभीर प्रकृति के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने हेतु थाना स्टाफ को निर्देशित किया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी तथा क्षेत्र में प्रभावी पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने त्योहारों एवं विशेष अवसरों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता बरतने तथा बीट प्रणाली को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।