Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

तेज आंधी से 350 से अधिक घरों की बिजली ठप, मरम्मत कार्य

तेज आंधी से 350 से अधिक घरों की बिजली ठप, मरम्मत कार्य

तेज आंधी से 350 से अधिक घरों की बिजली ठप, मरम्मत कार्य जारी। मदरिया । बुधवार की शाम आई तेज गति की धूल भरी आंधी ने उपनगर गोला क्षेत्र में व्यापक असर डाला। मन्नीपुर, डिहवा, रानीपुर वार्ड समेत कई इलाकों में तार व बिजली पोल गिर जाने से 350 से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति रात से ही बाधित हो गई है। मन्नीपुर वार्ड में तार गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई, जबकि डिहवा वार्ड में दो पोल गिरने के कारण कई घरों में अंधेरा छाया हुआ है। रानीपुर वार्ड में एक पेड़ में आग लगने से भी कुछ घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं धर्मा हॉस्पिटल के पास राजकुमार यादव के घर के नजदीक पोल गिरने से आसपास के घरों की बिजली बंद हो गई। इस संबंध में जेई अजय कन्नौजिया ने बताया कि आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ है। विभाग की टीमें सभी प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं और कार्य प्रगति पर है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक अधिकांश जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं पड़ौली फीडर पर करीब 20 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जबकि गोपाल फीडर पर 18 घंटे बाद सप्लाई शुरू हो सकी। मदरिया फीडर की स्थिति अभी भी खराब बनी हुई है। उधर हरपुर चीनी मिल उपकेंद्र के केशवापार चाड़ी क्षेत्र के उपभोक्ता दिवाकर राय के अनुसार, तेज आंधी के कारण उनके फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार रात से ही ठप है। विभाग द्वारा इसे बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

0 likes
0 comments1 shares