गोरखपुर पहुंचे CM योगी: IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का किया लोकार्पण,

गोरखपुर पहुंचे CM योगी: IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का किया लोकार्पण, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन *गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार सुबह गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण किया। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से नकहा नंबर-2 में बनाए गए कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। *3.09 करोड़ की लागत से बना मंडपम* कल्याण मंडपम का निर्माण 3 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसमें ग्राउंड और प्रथम तल पर बने हालों में 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसकी बुकिंग 11 हजार और 21 हजार रुपये में कराई जा सकेगी। अंत्योदय कार्ड धारकों को 11 हजार में, जबकि अन्य लोगों को 21 हजार रुपये में कल्याण मंडपम मिलेगा। सजावट खुद करानी होगी। मुख्यमंत्री के ईज ऑफ लिविंग विजन के अनुरूप गोरखपुर में वार्ड स्तर पर सर्वसुविधायुक्त कल्याण मंडपमों की श्रृंखला खड़ी हो रही है। अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक-पारिवारिक आयोजनों के लिए यह रियायती मैरिज हाउस का विकल्प होगा।