*तीन बार के मिस्टर इंडिया सुनीत जाधव पहुंचे गोरखपुर, युवाओं को दिए

*तीन बार के मिस्टर इंडिया सुनीत जाधव पहुंचे गोरखपुर, युवाओं को दिए फिटनेस के गुर* गोरखपुर। जनपद के खोवा मंडी स्थित सन प्लाजा होटल के पास जी.जे.आई. कोर्ट परिसर में शनिवार, 20 जून को तीन बार के मिस्टर इंडिया रहे सुनीत जाधव का आगमन हुआ। इस दौरान शाम 4 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए स्वस्थ जीवन और फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। सुनीत जाधव ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ और फिट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत आदतों से दूर रहने तथा खेल और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, समर्पण और धैर्य की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनसे फिटनेस संबंधी कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में फिटनेस प्रेमियों और स्थानीय लोगों की अच्छी उपस्थिति रही। सुनीत जाधव के गोरखपुर आगमन से युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।