Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur२३ मिनट पहले

*रात में घर से निकली युवती लापता, युवक पर अपहरण का आरोप*

*रात में घर से निकली युवती लापता, युवक पर अपहरण का आरोप* सिकरीगंज संवाद । सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में उसकी मां ने धनघटा क्षेत्र के तामा गांव निवासी कृष्णा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, युवती 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों को जानकारी हुई कि कृष्णा युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने बताया कि युवती का ननिहाल भी तामा गांव में है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

0 likes
0 comments1 shares