S
Gorakhpur७ मिनट पहले
बांसगांव। ग्राम पंचायत भुसवल निवासी आनंद प्रकाश सिंह के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त

बांसगांव। ग्राम पंचायत भुसवल निवासी आनंद प्रकाश सिंह के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त होकर गांव लौटने पर हटवार चौराहे पर ग्रामवासियों ने फूल-माला पहनाकर एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, बीडीसी मनीष सिंह, सुनील सिंह, भीम सिंह, सुभाष सिंह (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), विजय शर्मा, रमेश सिंह, रानू, अमन सिंह, चंचल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कपिल सिंह, कुंदन, पवनवीर यादव, देवा साहनी, सुरेंद्र, यशवंत यादव, जय प्रकाश (बीडीसी), अशोक कुमार, रमेश, राजकुमार यादव, हरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
0 likes
0 comments0 shares