Bansgaon Sandesh
Login

दीक्षारंभ 2026 में गूंजा सफलता का मंत्र,हुनर से भविष्य संवारने का संदेश

दीक्षारंभ 2026 में गूंजा सफलता का मंत्र,हुनर से भविष्य संवारने का संदेश सुलतानपुर। श्री विश्वनाथ प्राइवेट आईटीआई कलान में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षारंभ 2026 ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भईया ’ ने नवप्रवेशी प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उन्हें सफलता का मंत्र दिया।उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ हुनर को धार देना आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है। प्रशिक्षणार्थी अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करें। उन्होंने नियमित अभ्यास,अनुशासन और तकनीकी दक्षता को सफलता की कुंजी बताया।मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हुनरमंद युवा नौकरी मांगने वाले नहीं,बल्कि रोजगार देने वाले बन सकते हैं। उन्होंने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

0 likes
0 comments0 shares