Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpur३६ मिनट पहले

आकांक्षी ब्लॉक बांसगांव उत्तर भारत में अव्वल, बढ़ाया क्षेत्र का मान .....उपलब्धि

आकांक्षी ब्लॉक बांसगांव उत्तर भारत में अव्वल, बढ़ाया क्षेत्र का मान .....उपलब्धि

आकांक्षी ब्लॉक बांसगांव उत्तर भारत में अव्वल, बढ़ाया क्षेत्र का मान .....उपलब्धि पर सम्मान समारोह में गूंजा बांसगांव का गौरव ......पूर्व बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान सम्मानित,सीएचसी अधीक्षक डॉ0 के0 एम0 अग्रवाल भी हुए सम्मानित बांसगांव, संवाददाता। आकांक्षी ब्लॉक बांसगांव ने विकास के विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर भारत में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में रविवार को ब्लॉक परिसर में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्यअतिथि स्थानीय विधायक डॉ विमलेश पासवान रहे। समारोह में उपलब्धि में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में पूर्व खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और सीएचसी अधीक्षक डॉ0 के0 एम0 अग्रवाल को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि बांसगांव को यह उपलब्धि दिलाने में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्तमान में अनिरुद्ध सिंह चौहान कानपुर में परियोजना निदेशक के पद पर तैनात हैं। वक्ताओं ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक बांसगांव की यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास, बेहतर कार्ययोजना और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव के साथ-साथ अन्य विकासखंडों के लिए भी प्रेरणादायक है। भविष्य में विकास कार्यों को और गति देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता गौरव कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रजत कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, ब्लॉक प्रमुख लालमती देवी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही,सचिन शाही प्रांशु, प्रबंधक अजय सिंह सहित ग्राम प्रधान,प्रधान प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares