Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग १३ घंटे पहले

साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले ठगी के पांच हजार रुपए

साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले ठगी के पांच हजार रुपए

साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले ठगी के पांच हजार रुपये बहरियाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई फ्रॉड की रकम हुई वापस, पीड़ित ने जताया आभार जखनियां (गाजीपुर)। बांसगांव संदेश। साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बहरियाबाद पुलिस की साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए यूपीआई फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की पांच हजार रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र रमेश राम के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी कर पांच हजार रुपये की ठगी की गई थी। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर सेल थाना बहरियाबाद ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम के प्रयास से ठगी की गई पांच हजार रुपये की धनराशि को संबंधित खाते में होल्ड कराया गया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते में वापस करा दी गई।खाते में पूरी रकम वापस मिलने पर आशीष कुमार ने बहरियाबाद पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।इस संबंध में पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी की धनराशि को होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद मय हमराह शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares