Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

चौरी चौरा में समाजसेवी एस के शर्मा ने 21 कन्याओं का कराया विवाह

चौरी चौरा में समाजसेवी एस के शर्मा ने  21 कन्याओं का कराया विवाह

चौरी चौरा गोरखपुर। समाजसेवी एस के शर्मा ने चौरी चौरा के डुमरी खुर्द स्थित एक मैरिज लॉन में मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की उपस्थिति मेंक्षेत्र की 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर विवाह कराया। शुक्रवार को समाजसेवी एस के शर्मा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 21 वर बधुओं ने फेरे लिए विद्वतजनों ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न कराया। मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि एस के शर्मा जी ने पुण्य का कार्य किया है कन्या का पांव पूजन करना बीमार का इलाज कराना पुण्य का कार्य होता है खाने से लेकर गृहस्थी का सामान कपड़े जेवर आने जाने तक की व्यवस्था करना जो एक पिता और भाई पुत्री और बहन के लिए करता है उस तरह की व्यवस्था एस के शर्मा जी ने किया जिससे प्रेरणा मिलती है विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने भी आशीर्वाद दिया । एस के शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एक माता जी ने बताया कि उनकी कन्याओं के विवाह में पिता के न रहने से आर्थिक दिक्कत आ रही है तो मैने सामूहिक विवाह की तैयारी शुरू कर दी जो आज संपन्न हो रहा है।विवाह समारोह में कन्याओं को डबल बेड गद्दा कंबल पंखा बॉक्स कुर्सी मेज वर्तन सेट आलमारी कपड़े जेवर उपहार में प्रदान किए। इस अवसर पर नगर पंचायत चौरी चौरा के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव सभासद पौरुष कुमार सुनील पासवान शिवमंदिर पासवान अर्पित कश्यप धर्मेंद्र पासवान राजमंगल पासवान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares