Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सरदार नगर के शिक्षक महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार

सरदार नगर के शिक्षक महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार

चौरी चौरा गोरखपुर। लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज बसडीला सरदार नगर के प्रवक्ता महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने लंबे समय से शिक्षण कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दिया है। उनके सम्मान की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश मणि त्रिपाठी,प्रबंधक सुखदेव सिंह मजीठिया, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी है।

0 likes
0 comments1 shares