Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

अवैध खनन पर पारा चौकी पुलिस का बड़ा प्रहार,ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज सुल्तानपुर।अवैध खनन

अवैध खनन पर पारा चौकी पुलिस का बड़ा प्रहार,ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज सुल्तानपुर।अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पारा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।बल्दीराय थाना क्षेत्र के अशरफपुर ग्राम सभा में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से पकड़कर सीज कर दिया गया,जबकि चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।बताया जाता है कि सूचना मिलते ही पारा चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस टीम और राजस्व विभाग के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।चौकी प्रभारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों के भीतर पारा चौकी पुलिस दो जेसीबी और पांच ट्रैक्टरों को सीज कर चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और क्षेत्र में खनन माफियाओं के बीच खलबली मची हुई है।खनन माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है,वहीं लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

0 likes
0 comments0 shares