डा अरविन्द राजभर ने किया मूर्ति का अनावरण गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।

डा अरविन्द राजभर ने किया मूर्ति का अनावरण गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। मानव शिक्षा सेवा संस्थान बड़हलगंज के खडेसरी में पूर्व राज्य मंत्री सुहेल देव सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरविन्द राजभर ने प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार रात्रि करीब दस बजे को भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर के विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चारण एवं जय घोष किया गया। सुहेल देव सुभासपा के राष्ट्रीय युवा नेता शिखर गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंत्री जी के आगमन लगभग दस हजार माताएं बहनें उपस्थित हुई इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं इस अवसर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संस्थान के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अगर मंत्री जी का सहयोग मिलेगा तो मैं इस साई बाबा मंदिर परिसर में डा भीमराव अम्बेडकर जी की बहुत विशाल मूर्ति की स्थापना किया जाएगा। वहीं प्रधान प्रत्याशी पूनम गुप्ता ने आयी हुईं जनता को आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि डॉ अरविन्द राजभर ने कहा कि मैं शिखर गुप्ता को बहुत आगे तक ले जाने का काम करूंगा।