*सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश*
*सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश* सुलतानपुर, । शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह अप्रैल के तृतीय शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक चारु निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जन सामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सक्रियता दिखाई।